आरा में JCB चालक की हत्या, तीन सगे भाई समेत चार पर FIR, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah JCB Driver Murder Case : आरा के सनदिया गांव में जेसीबी चालक धनंजय यादव की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है. मृतक के पिता के बयान पर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Arrah JCB Driver Murder Case : आरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव निवासी जेसीबी चालक धनंजय यादव की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव के बयान पर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में चारों पर गला दबाकर धनंजय की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

मृतक के पिता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सनदिया गांव निवासी कमलेश यादव के तीन पुत्र जगेश कुमार, कुंवर यादव और कामता यादव के अलावा उनके दामाद धनंजय को नामजद किया गया है. मृतक के पिता ने चारों पर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

हत्या के कारण का प्राथमिकी में नहीं है जिक्र

दर्ज प्राथमिकी में हत्या के आरोप के पीछे किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया है. पुलिस अब हत्या के कारण और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है.

झाड़ी में मिला था जेसीबी चालक का शव

शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे धनंजय यादव घर से शौच के लिए निकला था. इसके कुछ समय बाद उसका शव आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित धर्मकांटा के समीप झाड़ी में फेंका हुआ बरामद हुआ था. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी.

गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था. ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी. बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद यातायात सामान्य कराया गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव के बयान पर सनदिया गांव निवासी तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी हत्या की पूरी वजह

पुलिस हत्या के कारण समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. नामजद आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

Also Read : आरा : चांदी में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन