भोजपुर: पीरो में सामाजिक समस्या निवारण संगठन का गठन, आमजन की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन

पीरो में सामाजिक समस्या निवारण संगठन की बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीरो में आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए एक अनुमंडल स्तरीय सामाजिक समस्या निवारण संगठन का गठन किया गया है. यह संगठन सरकारी कार्यों को समय पर पूरा कराने, भ्रष्टाचार रोकने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करेगा.

विज्ञापन

Arrah News: आमजन की समस्याओं के निदान के लिए पीरो में अनुमंडल स्तरीय सामाजिक समस्या निवारण संगठन का विधिवत गठन किया गया. स्थानीय गणमान्य लोगों की पहल पर गठित इस संगठन की अगुवाई सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे.

विज्ञापन

सरकारी कार्यों को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी

संगठन आमजन के विभिन्न सरकारी कार्यों को समय पर पूरा कराने, रिश्वतखोरी को रोकने और लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम करेगा. इसके अलावा कमजोर व असहाय लोगों की हकमारी रोकने तथा किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी संगठन जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा.

पीरो में सामाजिक समस्या निवारण संगठन की बैठक | Prabhat Khabar Network
पीरो में सामाजिक समस्या निवारण संगठन की बैठक

कई लोगों को बनाया गया संरक्षक

संगठन में पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया श्रीराम साह, अरुण कुमार सिंह, विजय सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, सोनू कुमार, अनिल कुमार सिंह, अनिल राम, रामदेव सिंह, धर्मेंद्र साह, कमलेश सिंह, चंदन सिंह, जितेंद्र प्रसाद और मनोज कुमार को संरक्षक की भूमिका में शामिल किया गया है.

गैर राजनीतिक रूप से करेगा कार्य

संगठन की ओर से आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने का निर्णय लिया गया है. संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक रूप से कार्य करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन