भोजपुर: पिपरपांती में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत, पवन सिंह की ओर से कपड़े व खाद्य सामग्री का वितरण
पिपरपांती गांव में राशन वितरित करते लोग
बड़हरिया प्रखंड के पिपरपांती गांव में गंगा के भीषण कटाव और बाढ़ से प्रभावित करीब 100 परिवारों को भोजपुरी स्टार पवन सिंह की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई. बड़े भाई रानू सिंह ने ग्रामीणों के बीच साड़ी, कपड़े, लुंगी, गमछा और खाद्य सामग्री का वितरण किया.
pawan singh News: बड़हरा प्रखंड अंतर्गत पिपरपांती गांव में गंगा के भीषण कटाव और बाढ़ की मार झेल रहे करीब 100 प्रभावित परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया. भोजपुरी के पावर स्टार सह भाजपा एमएलसी पवन सिंह की ओर से भेजी गयी राहत सामग्री उनके बड़े भाई रानू सिंह और सहयोगियों ने ग्रामीणों के बीच बांटी. राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों के चेहरे पर कुछ राहत दिखाई दी.
महिलाओं को साड़ी, बच्चों को कपड़े और पुरुषों को मिला लुंगी-गमछा
राहत सामग्री वितरण के दौरान महिलाओं को साड़ी, बच्चों को कपड़े तथा पुरुषों के बीच लुंगी और गमछा दिया गया. इसके अलावा प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन, गुड़, चूड़ा, टोस्ट और बिस्कुट समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी बांटी गयी. बाढ़ और कटाव के कारण घर-गृहस्थी प्रभावित होने के बीच ग्रामीणों के लिए कपड़े और खाद्य सामग्री तत्काल सहारे के रूप में पहुंची.
ग्रामीणों से मुलाकात के बाद भेजी गयी राहत सामग्री
बताया गया कि कुछ दिन पहले पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह पिपरपांती गांव पहुंचे थे. उन्होंने गंगा के कटाव और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली थी. ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश करने और लगातार हो रहे कटाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. कई परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कमी की स्थिति बनी हुई है.
ग्रामीणों की परेशानी सुनने के बाद पवन सिंह की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी गयी.
ग्रामीणों ने जताया आभार
रविवार को रानू सिंह के साथ गुड्डू सिंह, बड़क सिंह, पवन राजा, अविनाश सिंह समेत अन्य सहयोगी गांव पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया. सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने पवन सिंह और उनके सहयोगियों के प्रति आभार जताया.
ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का कटाव और बाढ़ की समस्या अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कई परिवारों के सामने सुरक्षित रहने, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती बनी हुई है. ऐसे में राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल काफी सहारा मिला है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए