कोईलवर सिक्सलेन पुल पर तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर पलटी, युवक-युवती गंभीर; पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोईलवर सिक्सलेन पुल पर तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

car accident news: कोईलवर सिक्सलेन पुल के पूर्वी छोर पर रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गयी. टक्कर के बाद कार काफी दूर तक रेलिंग से घिसटती हुई गयी और अंततः पलट गयी. हादसे में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गये और दोनों कार में ही फंस गये.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला. इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों को ऑटो पर लादकर बिहटा स्थित ईएसआइसी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

आरा से पटना जा रहे थे युवक-युवती

जख्मी युवक की पहचान बिहियां थाना क्षेत्र के कटेया निवासी आलोक ओझा के रूप में हुई है. वह पेशे से ठेकेदार बताया जाता है. वहीं, जख्मी युवती की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि आलोक ओझा युवती के साथ आरा से पटना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति के कारण चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और यह हादसा हो गया.

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गयी. टक्कर के बाद कार के रेलिंग से काफी दूर तक घिसटने के बाद पलटने से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन