आरा: मो. जकी हत्याकांड में एएसआई राजवीर और चौकीदार बीरबल निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चरपोखरी थाना क्षेत्र में समाजसेवी मो. जकी की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. एएसआई राजवीर कुमार और चौकीदार बीरबल सिंह को कर्तव्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई मादक पदार्थ के कारोबार का विरोध करने के चलते हुई हत्या के मामले में की गई है.

विज्ञापन

mo zaki murder case: चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के इस्लामगंज टोला निवासी समाजसेवी मो. जकी हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने चरपोखरी थाना में कार्यरत एएसआई राजवीर कुमार और गड़हनी इस्लामगंज टोला के चौकीदार बीरबल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दोनों पर अपने कर्तव्य में शिथिलता और लापरवाही बरतने का आरोप है. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में हुई कार्रवाई

एसपी अवधेश दीक्षित ने मो. जकी हत्याकांड मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई राजवीर कुमार और चौकीदार बीरबल सिंह को निलंबित किया है. दोनों चरपोखरी थाना क्षेत्र में कार्यरत थे. पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को मामले में बरती गयी कथित लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है.

घर में घुसकर समाजसेवी को मारी गयी थी गोली

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर गड़हनी गांव के इस्लामगंज टोला वार्ड नंबर-4 निवासी समाजसेवी मो. जकी को गोली मार दी थी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इसके बाद उनका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गयी.

मां ने दंपति समेत सात नामजद पर दर्ज करायी प्राथमिकी

घटना के बाद मृतक की मां आमना खातून ने दंपति समेत सात नामजद और चार अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में गांव में हेरोइन एवं सूखे मादक पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों पर मो. जकी द्वारा रोक लगाने की मांग किये जाने का उल्लेख किया गया है.

मादक पदार्थ के कारोबार का विरोध करने पर हत्या का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, गांव में हेरोइन और सूखे मादक पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ रोक लगाने की मांग करने के विरोध में मो. जकी की गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन