आरा : चांदी में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Woman Commits Suicide : आरा के नरही गांव में एक विवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Woman Commits Suicide : आरा के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में रविवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान नरही निवासी नीतीश कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी (26) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची चांदी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया.

विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

पुलिस के अनुसार, प्रियंका कुमारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रियंका के मायके पक्ष के लोग भी नरही गांव पहुंचे. मृतका के स्वजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. स्वजनों का कहना है कि दहेज को लेकर प्रियंका को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

थाने में अभी नहीं दिया गया लिखित आवेदन

पुलिस के अनुसार, मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक चांदी थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. इसलिए फिलहाल दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस आवेदन मिलने के बाद आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी जांच

चांदी थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. मृतका के स्वजन ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आत्महत्या के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा

पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल प्रियंका ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : पटना : पीरो में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की नयी टीम गठित, मो उनैब खान बने अध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन