ePaper

इलाज में लापरवाही बरतने से महिला की मौत

Updated at : 04 Jun 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही बरतने से महिला की मौत

संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार स्थित क्लीनिक में मंगलवार की शाम हुई घटनापरिजन ने ग्रामीण चिकित्सक पर लगाया आरोप

विज्ञापन

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में चेकअप कराने गयी महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. परिजन द्वारा ग्रामीण चिकित्सक पर ही इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रंजन राम की 25 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है. इधर मृतका की बहन रिंकी देवी ने बताया कि उसकी बहन सोनी देवी की शादी के आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके कारण वह मंगलवार को अखगांव बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास अपना चेकअप कराने के लिए गयी थी. वहां मौजूद ग्रामीण चिकित्सक द्वारा उसे कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया गया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया. उसके द्वारा उसे करीब छह सूइयां दी गयीं. उनके द्वारा उसके बच्चेदानी में हाथ भी लगाया गया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. तब उसे आरा के निजी अस्पताल भेजा गया. आरा के निजी अस्पताल से उसे पटना रेफर कर दिया गया था. पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उसके शव वापस संदेश थाना ले गये. तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, दूसरी तरफ मृतका की बहन रिंकी देवी ने अखगांव बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक निर्मल पर इलाज में लापरवाही बरतने से मौत होने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन