गिट्टी लदा हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, यूपी के हाइवा चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
गिट्टी लदा हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, यूपी के हाइवा चालक की मौत

धनगाई ��ाना क्षेत्र के बजरंग चौक के समीप रविवार की अहले सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के बजरंग चौक के समीप रविवार की अहले सुबह गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसे में हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा टंडा कला गांव निवासी रामजन्म कुमार का 23 वर्षीय पुत्र जय किशन है. इधर, मृतक के साथी धीरज पाल ने बताया कि वह 15 दिन पूर्व घर गया था. शनिवार की शाम करीब सात बजे उसने अपने पिता रामजन्म कुमार से मोबाइल पर बात की थी और कहा था कि मैं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अरौला से ट्रक पर गिट्टी लोड कर बिहार के मोतिहारी जा रहा हूं. इसी बीच रविवार की अहले सुबह बजरंग चौक के समीप एक चालक अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर पंचर हुए टायर को बदलने के लिए नीचे उतरा था. इस दौरान उसका गिट्टी लदा हाइवा सड़क किनारे ट्रक में टकरा गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन धनगाई थाना पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां निर्मला देवी, एक बहन अमृता कुमारी एवं एक भाई सोनू कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां निर्मला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन