भाभी से झगड़े के बाद ननद ने पंखे से लटक कर दी जान

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Apr 2025 5:44 PM

विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के कोलोडीहरी गांव में गुरुवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कोलोडीहरी गांव में गुरुवार की शाम भाभी से झगड़े के बाद गुस्से में आकर ननद ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गयी है. जानकारी के अनुसार मृत किशोरी चौरी थाना क्षेत्र के कोलोडीहरी गांव निवासी इमामुद्दीन अंसारी की 16 वर्षीया पुत्री सोनी खातून है.

वह मैट्रिक पास कर पढ़ाई छोड़ दी थी. इधर, मृत किशोरी के परिजन द्वारा दूरभाष पर बात करने पर बताया कि वह अपने कमरे में एक फेयर लवली क्रीम रखी हुई थी, जिसे उसके भतीजे द्वारा अपने चेहरे में लगा लिया गया और शेष क्रीम को बर्बाद कर दिया गया. इसी को लेकर वह अपने भतीजे को मार रही थी. तभी उसकी भाभी वहां आई और कहने लगी की एक क्रीम के लिए तुम मेरे बेटे को क्यों मार रही हो. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई. जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. कुछ देर बीत जाने पर जब परिजन ने उसके कमरे के दरवाजा को खटखटाया, तो उसने अंदर से कोई आवाज नहीं दी. परिजन ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ उसके शव को नीचे उतर गया, जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत किशोरी अपने पांच भाई व एक बहन में पांचवें स्थान पर थी. उसके परिवार में मां जोहरा खातून व पांच भाई अमीरुद्दीन, जमीरउद्दीन, जुबेर, सेराज एवं मेराज है. घटना के बाद मृत किशोरी के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां जोहरा खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन