154.14 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
154.14 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार के एक घर से की गयी बरामद

विज्ञापन

संदेश.

गुप्त सूचना के आधार पर संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने अखगांव बाजार के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की. तस्कर अपने घर में छिपाकर शराब को रखे हुए था. घर की काफी देर तक तलाशी के बाद सीढ़ी के नीचे भूसा में दबाकर रखी हुई बरामद हुई.

जब्त शराब में ब्लाइंडर प्राइड व्हिस्की 750 एमएल का दो बोतल कुल 1.5 लीटर, ट्रेटा पैक 8 पीएम 180 एमएल का 23 पैक कुल 4.14 लीटर, बीयर का 291 बोतल कुल 145.5 लीटर कुल 151.14 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पिता-पुत्र दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अखगांव बाजार के समीप एक घर से गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. इसमें तस्कर महेश सिंह पिता सबलायक सिंह के साथ बेटा छोटू कुमार दोनों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन