महुदही में महिला ने किया खुदकुशी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 26 Jun 2025 7:59 PM
विज्ञापन
सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव में अपने मायके में महिला ने दी जान
विज्ञापन
बड़हरा.
प्रखंड अंतर्गत सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव में अपने मायके में रह रही महिला ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका महुदही गांव निवासी स्वर्गीय रामानंद यादव की पुत्री पुतुल देवी है. उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव निवासी छोटन यादव के साथ हुई थी. वह तीन माह पहले अपने मायके महुदही गांव आयी थी. घटना के बाद मायके के परिजनों ने सिन्हा थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिन्हा थानाध्यक्ष चन्र्दशेखर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे. मायकेवालों का आरोप है कि मृतका के ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिससे तंग आकर अपने मायके आयी थी. अचानक यह घटना हुई. पुलिस विभिन्न एंगल से जांच में जुट गयी है. महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिसमें आंचल कुमारी 15 वर्ष, अनीष कुमार 13 वर्ष, अंशु कुमारी 10 वर्ष, आशीष कुमार 8 वर्ष है. सभी का रो रो कर बुरा हाल था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










