घर बनाने के विवाद को लेकर दंपती की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 09 Jul 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

जख्मी दंपती का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

विज्ञापन

आरा.

चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव में सोमवार की देर शाम घर बनाने के विवाद को लेकर दंपती की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी 50 वर्षीय बिहारी यादव एवं 45 वर्षीया उनकी पत्नी पार्वती देवी शामिल हैं. इधर बिहारी यादव ने बताया कि वह अपने जमीन पर मकान बना रहे हैं. मकान बनाने को लेकर सोमवार की शाम जब मिट्टी गिरवा रहे थे, तभी उनके भाई वहां आये और घर बनाने व मिट्टी गिरने से मना करने लगे, जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद उक्त भाई ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर दोनों दंपती की लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, दूसरी ओर जख्मी बिहारी यादव ने अपने भाई तेज नारायण व उनके परिवारवालों पर मकान बनाने से मना करने पर खुद को कुदाल से मारकर एवं अपनी पत्नी को लोहे के रॉड से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन