पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

आरा स्टेशन परिसर में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन

आरा.

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर शुक्रवार को देश भर में नयी पेंशन नीति को रद्दकर पुरानी पेंशन की पुन: बहाली के लिए स्टेशन परिसर में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम के तहत इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के निर्देश पर इस जोन के सभी शाखाओं ने प्रदर्शन किया. आरा रेलवे स्टेशन में भी प्रदर्शन हुआ, जिसमे लगभग 50 रेलकर्मियों ने झंडा बैनर के साथ जुलूस निकाला और बाद में जुलूस एक सभा में परिवर्तित हो गयी. इसका नेतृत्व यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय और शाखा मंत्री नीरज सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए मनोज पांडेय ने कहा कि हम सरकार से अनुरोध करते है कि यथाशीघ्र नयी पेंशन नीति को रद्दकर पुरानी पेंशन नीति को पुन:बहाल करे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा. सभा में केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय, शाखामंत्री नीरज कुमार सिंह, अशोक कुमार, एसबी राय, दिवेंदु पांडेय, मनजी यादव, अनिल कुमार सिंह, बलिराम मिश्रा, एके सिंह, दिनेश कुमार, सुजीत कुमार, स्कंद सिंह पटेल, धनंजय कुमार, अंबिका सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन