अधूरी पड़ीं विकास योजनाओं में लाएं तेजी : डीडीसी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :03 Dec 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन

उप विकास आयुक्त ने मुखिया व समिति सदस्यों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
विज्ञापन
सहार.
प्रखंड मुख्यालय पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने मुखिया और समिति सदस्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में मुखिया एवं समिति सदस्यों से विकास कार्य में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा निराकरण के संबंध में विशेष जानकारी दी. उप विकास आयुक्त ने मुखिया से क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाने की सलाह भी मांगी. बैठक में पंचायतों द्वारा चल रही नली गली की योजनाओं की समीक्षा भी की. वहीं पंचायतों और प्रखंडों के अधूरे पड़ी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. समीक्षात्मक बैठक में सहार बीडीओ जनार्दन तिवारी, मनरेगा पीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ सुमन कुमार, प्रखंड प्रमुख गुड्डु प्रसाद, उप प्रमुख राम बिनय पासवान, मुखिया समरेश सिंह, बसंत कुमार, मुखिया आशा देवी,समिति सदस्य फिरोजा खातुन, अनिल राय, अजय सिंह,अरूण ठाकुर, सहित अन्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




