शराब कांड मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 02 Jul 2025 7:22 PM
विज्ञापन
आरोपित शराब कांड मामले में दो वर्षों से चल रहा था फरार
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना पुलिस ने शराब कांड मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन आंबेडकर कॉलोनी से मंगलवार की शाम की. गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन आंबेडकर कॉलोनी निवासी राम बाबू साह का पुत्र राजेश्वर प्रसाद उर्फ भोलक है. वह अप्राथमिकी अभियुक्त है. नौ मई वर्ष, 2023 को नवादा थाना पुलिस द्वारा कतीरा पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी की डिक्की से दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी थी. उस समय स्कूटी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके पश्चात पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में गाड़ी नंबर से गिरफ्तार अभियुक्त राजेश्वर प्रसाद उर्फ भोलक का नाम लाया था. वह उसी समय से वह फरार चल रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










