एकौना में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बाढ़ ���े पानी में स्नान करने के दौरान डूबने से हुई घटना
विज्ञापन
बड़हरा.
स्थानीय थाना क्षेत्र के एकौना गांव में दरवाजे के आगे बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक नाबालिग लड़का डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव वार्ड नंबर सात निवासी मिथलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र कृष कुमार सिंह है. घटना रविवार के लगभग 3:00 बजे के आसपास की है. गांव के दो तीन लड़के दरवाजे के आगे आये बाढ़ के पानी में नहाने के लिये गये हुए थे, जहां वह स्नान कर रहे थे. वहां पर गहरा पानी था. कृष पानी की गहरायी को नहीं समझ सका और गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संजय सिंह, राजू सिंह, राधेश्याम सिंह समेत गांव के कई लोग पहुंच गये. वहीं गांव में कोहराम मच गया. स्थानीय लोग डूबे हुए लड़के का शव पानी से बाहर निकाला. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










