तबीयत बिगड़ने से रिटायर इंजीनियर की मौत, घर में मचा कोहराम
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :02 Jan 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन

ठंड लगने से मौत होने की आशंका जतायी जा रहीपीरो थाना क्षेत्र के इटिम्हां गांव में शुक्रवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
पीरो थाना क्षेत्र के इटिम्हां गांव में शुक्रवार की शाम अचानक गिरने से रिटायर इंजीनियर मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के इटिम्हां गांव निवासी स्व. सौतु शर्मा के 62 वर्षीय पुत्र नरेश शर्मा हैं. वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित स्टील प्लांट से रिटायर हुए थे. इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने कमरे में लेटे हुए थे. तभी अचानक वह गिरकर छटपटाने लगे. परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले पीरो स्थित निजी अस्पताल लगे. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन शव को वापस गांव ले गये. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के परिजन ने ठंड लग जाने के कारण मौत होने की आशंका जतायी है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी शांति देवी एवं एक पुत्र शिव बसंत शर्मा है. वह झारखंड के धनबाद में डॉक्टर है.घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतक की पत्नी शांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




