आरा में अपहरण मामले में फरार नाबालिग पकड़ा गया, हथियार के बल पर युवक को अगवा करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा पुलिस ने हथियार के बल पर अपहरण और धमकी के मामले में फरार एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

विज्ञापन

Fugitive Minor: नवादा थाना पुलिस ने अपहरण और धमकी से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित पाल मार्केट इलाके से पकड़ा. पकड़ा गया नाबालिग बाजार समिति क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गयी.

विज्ञापन

हथियार के बल पर शिवम का किया गया था अपहरण

पुलिस के अनुसार, नौ अगस्त को शिवम नामक युवक का हथियार के बल पर कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था. उसे बाजार समिति स्थित एफसीआई गोदाम ले जाकर मारपीट की गयी थी. इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी स्व. हेमंत चौधरी के पुत्र प्रकाश कुमार को वीडियो कॉल किया.

वीडियो कॉल के दौरान प्रकाश कुमार को धमकी देते हुए उसके पड़ोसी शिवम कुमार को दिखाया गया. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि यदि उसने अपने पड़ोसी सह पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार साह की हत्या के मामले में गवाही दिलायी, तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा. पुलिस के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान शिवम की ओर पिस्टल कर दो राउंड फायरिंग भी की गयी.

दो नामजद समेत तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

घटना को लेकर प्रकाश कुमार के आवेदन पर नवादा थाना में रितेश राय समेत दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान नाबालिग का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

शिवम को सकुशल किया गया बरामद

पुलिस के अनुसार, अपहृत शिवम कुमार को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था. वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल किये गये कारतूस का खोखा भी बरामद किया था. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन