डीएम ने की आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 Jun 2025 6:57 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली

विज्ञापन

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप की विस्तृत समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और निर्देश दिया कि लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर टोलों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करें. साथ ही उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों के लंबित एनओसी मामलों को संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र निष्पादित किया जाये. जिलाधिकारी ने ग्राम संगठन स्तर पर संचालित ””महिला संवाद”” कार्यक्रम की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की. डीपीएम, जीविका द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम जिले के 1398 ग्राम संगठनों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. साथ ही उनकी अपेक्षाएं और सुझाव भी संकलित किये जा रहे हैं. जिलाधिकारी ने सभी विभाग के नोडल पदाधिकारी को महिला संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सभी लंबित अपेक्षाओं को समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब निष्पादित करने हेतु निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं “हर घर नल का जल” योजना के अंतर्गत छूटे हुए घरों को शीघ्र जोड़ने पर बल दिया. साथ ही, उन्होंने अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारियों को भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण एवं भूमि उपलब्धता की प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता को इसका सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिये. इसके अतिरिक्त, लंबित बिजली बिल एवं अनुरक्षण भुगतान के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, डीआरडीए निदेशक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन