विहिप का मनाया गया 61वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
विहिप का मनाया गया 61वां स्थापना दिवस

पकड़ी चौक स्थित एक निजी हॉल में किया गया कार्यक्रम

विज्ञापन

आरा.

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, भोजपुर का पकड़ी चौक स्थित एक निजी हॉल में 61वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आरण्य देवी के पीठाधीश्वर महंत मनोज बाबा, आदित्य विजय जैन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन विहिप के प्रांतीय अधिकारी चेतन मिश्रा ने किया. जबकि अध्यक्षता विहिप के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन ने की.

मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी और विहिप के गौ संवर्धन के मंत्री रवींद्र राणा उपस्थित थे. क्षेत्र संगठन मंत्री ने बताया कि संतों के मार्गदर्शन में विश्व में निवास करनेवाले हिंदुओं के संस्कारों के रक्षण के लिए एवं गौमाता की रक्षा, मठ मंदिरों की रक्षा, हिंदू कन्याओं की रक्षा, धर्मग्रंथों की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना संतों के द्वारा की गयी थी. वहीं, समय-समय पर समाज का जागरण करने हेतु विभिन्न धार्मिक यात्रा के माध्यम से समाज को जागृत करने का कार्य करता है. धन्यवाद ज्ञापन विहिप के जिला मंत्री अभिषेक चौरसिया ने किया. अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक अमित पांडे ने किया. कार्यक्रम सफल बनाने में जिला सह संयोजक श्याम किशोर, कोषाध्यक्ष विमल किशोर, सोनू जी, सुशांत आनंद, प्रिंस पाठक, हरिओम त्रिपाठी, आशीष, नैतिक पांडे, सूरज, सुमित सिंह आदि कई प्रमुख कार्यकर्ता ने अपना योगदान दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन