दर्जनों मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

अंधेरे का लाभ उठा चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
शाहपुर. थाना क्षेत्र के शाहपुर-करनामेंपुर पथ पर सहजौली मठिया के समीप शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे डीसीएम ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात संहजौली मठिया पर कुछ युवाओं द्वारा मवेशी से भरा ट्रक को पकड़ा गया. ट्रक में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई माकूल जवाब नहीं दिया गया. युवाओं द्वारा ट्रक के भीतर सात भैंस, पांच गाय तथा चार भैंस के बच्चे लदे हुए थे. हालांकि भीड़ को देख ट्रक में सवार दो लोग एवं चालक अंधेरा का लाभ उठाते हुए भाग में सफल रहे. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को फोन पर सूचना दी गयी. पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची, जिन्हें ग्रामीणों ने ट्रक एवं मवेशियों को सुपुर्द कर दिया गया. स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया. जबकि ट्रक में लदे मवेशियों को स्थानीय लोगों के जिम्मे लगा दिया गया है. थाना अध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है की ट्रक से ले जा रहे मवेशी पशुपालकों के हैं या तस्करी कर ले जाया जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




