आरा : घर से लाखों के जेवर चोरी मामले में नौकरानी व पति गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
घर से लाखों के जेवरात चोरी करने के मामले में नौकरानी व उसका पति गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

आरा के मीरगंज में घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के वक्त गृहस्वामी रांची में थे और नौकरानी ने बहाना बनाकर घर से निकलना स्वीकार किया.

विज्ञापन

आरा के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज बड़ा पानी टंकी मुहल्ले में घर से लाखों के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने नौकरानी व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बबीता देवी एवं उसके पति संतोष कुमार को पुलिस ने धर दबोचा.

घटना का विवरण और गृहस्वामी की अनुपस्थिति

बता दें कि टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज बड़ा पानी टंकी मुहल्ला स्थित घर में मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली थी.

इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह मोहल्ले व आसपास के लोगों को लगी. घटना के वक्त गृहस्वामी रिटायर बैंक कर्मी सुमन कुमार झारखंड के रांची गए हुए थे. उनके घर में एक महिला केयर टेकर (नौकरानी) बबीता देवी थी.

महिला केयर टेकर का कहना था कि उसके किसी संबंधी की तबीयत खराब थी, जिसको लेकर वह सवा 1 बजे घर से बाहर निकल गई थी. इसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. इसकी जानकारी 29 जुलाई की सुबह 8 बजे उसने गृहस्वामी को दी थी.

चोरी गए जेवरात और नकदी का विवरण

बताया गया है कि चोरों ने 25 ग्राम सोने का हार, 30 ग्राम सोने का चेन, 20 ग्राम की सोने की चार अंगूठी, 40 ग्राम चार सेट सोने की बाली, 50 ग्राम सोने का हार, 50 ग्राम की सोने की चूड़ी, 20 ग्राम का एक सोने का चेन, 8 ग्राम का एक मांगटीका, 8 ग्राम का एक नथिया, 15 ग्राम सोने का ब्रेसलेट, 50 ग्राम का 5 जोड़ा कान की बाली, 5 ग्राम का नाक का रिंग, 14 ग्राम का एक जेंट्स रिंग, 20 ग्राम का एक सोने का चेन, 11 ग्राम का सोने का लॉकेट लगा चेन, 10 ग्राम का तीन सेट कान की बाली के अलावा चांदी के काफी जेवर व 20 हजार नकद चुराए थे.

पुलिस प्राथमिकी और आगे की कार्रवाई

इस संबंध में भोगी दुकानदार द्वारा 30 जुलाई को नगर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने नौकरानी और उसके पति पर घटना कारित करवाने में शक जाहिर किया था.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन