लापता स्वर्ण व्यवसायी की तलाश जारी, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Apr 2025 7:31 PM

विज्ञापन

दोपहर बाद तीन बजे अपने जीजा से मिलने इसाढ़ी के लिए निकले थे राजेश

विज्ञापन

उदवंतनगर.

गुरुवार की शाम से गायब स्वर्ण व्यवसायी की तलाश में उदवंतनगर पुलिस शुक्रवार को पूरे दिन खाक छानती रही. देर शाम तक पुलिस छापेमारी करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र राजेश कुमार (36) का उदवंतनगर बाजार पर सोने चांदी की दुकान है.

गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे स्वर्ण व्यवसायी इसाढ़ी बाजार के लिए निकला. असनी बाजार पर अपने एक मित्र से मिला. करीब दो घंटे तक असनी से इसाढ़ी के लिए रवाना हुआ, लेकिन नहीं पहुंच पाया. करीब सात बजे उसका बड़ा भाई मुकेश जो आरा आनंद नगर में सोने-चांदी की दुकान चलाता है राजेश को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका. अपने स्तर से खोजबीन के उदवंतनगर थाना पहुंचा और मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस खोजबीन में जुट गयी. शुक्रवार की सुबह राजेश की बाइक उदवंतनगर व गड़हा गांव के समीप लावारिस हालत में मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व बाइक को बरामद कर थाना ले आयी. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस फोन लोकेशन से युवक का पता लगाने में जुटी है. स्वर्ण व्यवसायी का दो घंटे असनी में लोकेशन दिखा. उसके बाद फोन बंद पाया गया. उसके बाद सुबह कोहड़ा गांव स्थित डीपीएस स्कूल के समीप फिर से फोन का लोकेशन दिखा. उसके बाद से फोन बंद आ रहा है. पुलिस विभिन्न एंगल से मामला को सुलझाने में जुटी है. परिजनों ने बताया कि युवक की शादी ठीक हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन