दस चक्का ट्रक से पांच सौ लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

ड्राइवर केबिन में बने गुप्त तहखाने के अंदर रखी गयी थी शराबजब्त शराब का बाजार मूल्य करीब सात लाख रुपयेबक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन
आरा.
मद्य निषेध विभाग ने जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश की ओर से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब छपरा की ओर जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) में एक दस चक्का ट्रक की जांच की. इस दौरान ड्राइवर केबिन में बने गुप्त तहखाने के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. ट्रक पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. टीम ने मौके से ट्रक के चालक उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत शंकर नगर वार्ड नंबर-15 निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित पर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 2064 पीस, ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 750 एमएल का 96 पीस, किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स सुपर स्ट्रांग बियर 500 एमएल का 72 पीस, माउंट्स 6000 स्ट्रांग बीयर 500 एमएल का 24 पीस एवं मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल का 12 पीस बरामद किया गया. जो कुल 2268 पीस में 500.520 लीटर है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब सात लाख रुपये के करीब आंका गया. छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रवींद्र कुमार यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










