भोजपुर : कोईलवर अंचल में राजस्व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Updated:
विज्ञापन
AI इमेज. प्रभात खबर

AI इमेज. प्रभात खबर

कोईलवर अंचल कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्रों का पुनर्वितरण किया गया है. अंचलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं, जिससे कार्यालय का कामकाज अधिक प्रभावी होगा.

विज्ञापन

कोईलवर अंचल कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्व कर्मचारियों के कार्य क्षेत्रों का पुनर्वितरण किया गया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं.

जारी आदेश के अनुसार जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देश के आलोक में अंचल कार्यालय में कार्यरत तथा पूर्व से पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के बीच विभिन्न पंचायतों एवं क्षेत्रों का पुनः आवंटन किया गया है.

इसके तहत अनिल कुमार को सकड्डी, अमित कुमार को गोपालपुर, जोगता व जलपुरा, महेंद्र कुमार गुप्ता को नरवीरपुर व गीधा, स्वामिनी प्रिया को चंदा व भदवर, संतोष कुमार को खनगांव व धनडीहा, मनीष कुमार को दौलतपुर व राजापुर, रवि कुमार को कायमनगर व वीरमपुर, आलोक आनंद को नगर पंचायत व खेसरहियां तथा मनीषा कुमारी को मथुरापुर व कुल्हड़िया का प्रभार सौंपा गया है.

कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश और कार्यभार

आदेश में सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने आवंटित हल्कों का प्रभार ग्रहण कर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि सर्वेक्षण, अतिक्रमण, राजस्व वसूली, ई-म्यूटेशन, अभियान बसेरा, एसएमआरईके सहित विभागीय योजनाओं का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें.

आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश

बिना सक्षम आदेश के किसी भी कर्मचारी को आवंटित हल्के में परिवर्तन या कार्यों का परित्याग करने की अनुमति नहीं होगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

Also Read : गया जी में निगमकर्मियों की हड़ताल से बढ़ा संकट, शहर में कचरे का अंबार; जलापूर्ति बाधित होने पर DM ने दिए FIR के निर्देश


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन