भोजपुर : कोईलवर अंचल में भूमि विवादों की सुनवाई, आठ में चार मामलों का मौके पर निपटारा

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद से सम्बंधित मामला सुलझाते राजस्व पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोईलवर अंचल कार्यालय में आयोजित भूमि विवाद सुनवाई में 8 में से 4 मामलों का तुरंत निपटारा किया गया. राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है. शेष मामलों में जांच के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

कोईलवर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित भूमि विवादों की सुनवाई में कुल आठ मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया. सुनवाई के दौरान कोईलवर, चांदी, बबुरा और गीधा थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों को राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह ने सुना.

विज्ञापन

राजस्व अधिकारी ने बताया कि भूमि विवादों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जा रहा है. जिन मामलों में जांच की आवश्यकता है, उनमें सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद ही निर्णय लिया जाएगा.

चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

सुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों की क्रमवार समीक्षा की गई. उपलब्ध अभिलेखों और आपसी सहमति के आधार पर चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. शेष मामलों में आवश्यक जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया.

चांदी थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में स्व. किश्टो साह के परिजनों और छोटन लाल सिंह के बीच चल रहे भूमि विवाद की भी सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद राजस्व अधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मचारी से विस्तृत प्रतिवेदन तलब करते हुए अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की.

फरियादियों की भीड़ और प्रशासन की पहल

अंचल कार्यालय में हुई इस सुनवाई के दौरान फरियादियों की भीड़ लगी रही. लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है.

Also Read : गया जी में निगमकर्मियों की हड़ताल से बढ़ा संकट, शहर में कचरे का अंबार; जलापूर्ति बाधित होने पर DM ने दिए FIR के निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन