तालाब में डूबते बच्चे को कैसे बचाएं? आरा के सरकारी स्कूल में सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाए गए CPR के गुर

Ai जेनरेटेड इमेज
Arrah Safe Saturday CPR Training : जगदीशपुर के मध्य विद्यालय बभनियांव में सुरक्षित शनिवार के तहत शिक्षक ने बच्चों को पानी में डूबे व्यक्ति को सीपीआर देकर जान बचाने का तरीका सिखाया.
Arrah Safe Saturday CPR Training : भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बभनियांव में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने एकांकी के माध्यम से पानी में डूबने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और जीवन बचाने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी.
एकांकी के जरिए समझाया आपातकाल में क्या करें
प्रदर्शन के दौरान कक्षा चार के छात्र विकास कुमार को तालाब में डूबने की काल्पनिक स्थिति में दिखाया गया. बच्चों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर विद्यालय परिसर में पहुंचाया. इसके बाद उपस्थित शिक्षकों के सामने यह बताया गया कि ऐसी स्थिति में बिना घबराए प्राथमिक उपचार कैसे शुरू किया जाए.
CPR और प्राथमिक उपचार का किया गया प्रदर्शन
शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने बच्चे की स्थिति का आकलन करने के बाद CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और कृत्रिम श्वास देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया. साथ ही सीने पर दबाव देने और प्राथमिक उपचार के अन्य आवश्यक कदमों की जानकारी दी. प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
प्रशिक्षण के बाद अस्पताल ले जाने का भी दिया संदेश
एकांकी में दिखाया गया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. इस माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकीय जांच और इलाज भी आवश्यक है.
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने की सराहना
कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप की सराहना की. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचनमाला कुमारी, शिक्षिका आशा कुमारी, पिंकी कुमारी, रबिना कुमारी, तृप्ति रानी, ज्योति कुमारी, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, धन्नजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, दिलीप कुमार मिश्र, नरेन्द्र कुमार, शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे.
Also Read : आरा : जगदीशपुर महावीर मंदिर में सावन सोमवारी-मंगलवारी मेले की तैयारियां शुरू, समिति की बैठक में कई निर्णय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










