आरा के स्कूल में छात्र की डंडे से पिटाई, प्रधानाध्यापक पर लगा आरोप, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा

Arrah school Student Beaten : आरा के बेला गांव स्थित स्कूल में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद प्रधानाध्यापक ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे छात्र का सिर फट गया। अस्पताल में इलाज जारी।

विज्ञापन

Arrah school Student Beaten : भोजपुर जिले के आरा में एक सरकारी स्कूल से छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद प्रधानाध्यापक ने एक छात्र के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी अनुसार आरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार दोपहर बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

घायल छात्र की हुई पहचान

घायल छात्र की पहचान बेला गांव निवासी जितेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार यादव के रूप में हुई है. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाई करता है. घटना के बाद परिजनों ने उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया.

छात्र ने प्रधानाध्यापक पर लगाया आरोप

अभिषेक कुमार यादव का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसका एक अन्य छात्र से विवाद हो गया था. इसके बाद प्रधानाध्यापक ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया. आरोप है कि इस हमले में उसका सिर फट गया और उसे तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी.

मामले में जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

घटना को लेकर अभी तक विद्यालय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.

Also Read : Bharat Tiwari Encounter Case : मां ने कहा- अक्षय कुमार ने भरत को मारी थी पहली गोली


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन