भोजपुर : झारखंड की युवती मर्डर केस में फरार प्रेमी गिरफ्तार, शादी के दबाव बनाने पर कर दी थी हत्या

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में झारखंड की युवती अंजू कुमारी हत्या मामले में पुलिस ने फरार प्रेमी सीटू यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शादी के दबाव के कारण युवती की गला रेतकर हत्या की थी.

विज्ञापन

चरपोखरी थाना पुलिस द्वारा झारखंड निवासी युवती की हत्या में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव से सोमवार को हुई.

वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र सीटू यादव उर्फ मंजीत कुमार है.

बता दें कि 29 जून की सुबह थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित आहर से एक युवती का शव बरामद हुआ था. उस समय युवती का चेहरा एवं शरीर पूरा सड़ा-गला हुआ पाया गया था, जिसके कारण चरपोखरी थाना पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था.

हालांकि, 30 जून को उसकी पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के हनवरा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव निवासी गुलाबी मंडल की 19 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में हुई थी.

प्रेम-प्रसंग में की गई थी हत्या, पिता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

घटना के बाद मृत युवती के पिता गुलाबी मंडल द्वारा चरपोखरी थाने में अपनी पुत्री अंजू कुमारी की प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके प्रेमी सीटू यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

मृतका के पिता द्वारा बताया गया था कि 26 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी पुत्री बिना कुछ कहे घर से आरा आ गई थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.

शादी का दबाव बनाने पर की गई थी गला रेतकर हत्या

इधर, चरपोखरी थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.

उसने बताया कि युवती द्वारा शादी करने के लिए उस पर लगातार दबाव डाला जा रहा था, जिसको लेकर उसने उसे झारखंड से यहां बुलाया और गांव में ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को आहर में फेंक दिया था.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन