Bhojpuri News : जनता दरबार : भूमि विवाद के 11 मामलों की हुई सुनवाई

भूमि विवादों के त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान को लेकर शनिवार को संदेश थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया.
संदेश. भूमि विवादों के त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान को लेकर शनिवार को संदेश थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अरुण कुमार एवं थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से की. इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद से संबंधित कुल 11 मामले सामने आये, जिन पर अधिकारियों द्वारा क्रमवार सुनवाई की गयी. सुनवाई के दौरान चार मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर मौके पर ही कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों ने राहत की सांस ली. शेष मामलों में दोनों पक्षों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने तथा अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने सभी पक्षों को साक्ष्य के साथ उपस्थित होने की सलाह दी, ताकि मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान किया जा सके. जनता दरबार में आये अधिकांश मामले आपसी जमीनी विवाद, रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद तथा जबरन रैयती भूमि को दूसरे व्यक्ति द्वारा बिक्री कर दिए जाने से संबंधित थे. अंचलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि भूमि विवादों के कारण क्षेत्र में कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसे समय रहते सुलझाना आवश्यक है. उन्होंने लोगों से आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान करने की अपील की.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य विवादों को न्यायसंगत तरीके से सुलझाकर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




