ePaper

गलत तरीके से आवास योजना से नाम हटाने की शिकायत

Updated at : 29 Dec 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
गलत तरीके से आवास योजना से नाम हटाने की शिकायत

बीडीओ ने कहा, आवेदन पर जांच कर की जायेगी कार्रवाई

विज्ञापन

सहार.

प्रखंड क्षेत्र की अमरूहां पंचायत के मुखिया दीपक साह और पंचायत सचिव दीपक कुमार के द्वारा मनमाने ढंग से गरीब परिवार के आवास योजना से नाम हटाने की लिखित शिकायत उप मुखिया मंटू पांडेय के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गयी है.

उप मुखिया मंटू पांडेय और वार्ड सदस्य जाहिद हुसैन ने लिखित आवेदन में आरोप लगाया कि पंचायत सचिव मुखिया के दरवाजे पर बैठकर सारा पंचायत का काम करते हैं. वहीं पंचायत सचिव और मुखिया के द्वारा 57 गरीब लाभुकों का नाम काट दिया गया है. उप मुखिया ने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव और मुखिया की मनमानी पूर्ण रवैये को देखते हुए पंचायत सचिव को हटाकर सभी की जांच करायी जाये तथा पंचायत सचिव का हटाते हुए दूसरे पंचायत सचिव को अमरूहां पंचायत में पदस्थापित किया जाये. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जनार्दन तिवारी ने कहा कि इस तरह का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन