आरा : मादक पदार्थ के साथ अंतरजिला गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, स्मैक और बाइक जब्त

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
आरा के कोईलवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
भोजपुर जिले की कोईलवर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ के साथ अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास से हुई.
तलाशी के दौरान उनके पास से 35.15 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल बरामद किए गए. इसके अलावा उनके पास रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों में पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर वार्ड नंबर-20 निवासी अजय कुमार सिंह का पुत्र विकाश कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के महिनवा गांव वार्ड नंबर-17 निवासी कौशल कुमार का पुत्र धीरज कुमार शामिल हैं.
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया प्रेस नोट
इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी. उन्होंने बताया कि कोईलवर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक मादक पदार्थ लेकर पटना की तरफ जा रहे हैं.
सूचना के सत्यापन के उपरांत पुलिस कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप पहुंची. तभी आरा की तरफ आ रहे बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे. इसके बाद सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
इसके पश्चात कोईलवर थाना में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










