ePaper

सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर पटना निवासी महिला घायल

Updated at : 04 Jan 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर पटना निवासी महिला घायल

घायल महिला का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाजआरा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रविवार की दोपहर की घटना

विज्ञापन

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर डाउन उधना-दानापुर सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर पटना निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आरपीएफ द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार घायल महिला पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के अजदा सिकरिया गांव निवासी राजेश भारती की 40 वर्षीया पत्नी सुगीता देवी है. इधर, घायल महिला के परिजन द्वारा बताया गया कि वे अपने पति व बच्चों के साथ गुजरात के सूरत में रहती हैं. उनके पिता की तबीयत काफी खराब थी. जिसको लेकर शनिवार को वह उधना स्टेशन से उधना-दानापुर सुपरफास्ट ट्रेन से पटना आ रही थीं. यात्रा के क्रम में जैसे ही ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंची. उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना की जानकारी उन्हें रेल पुलिस द्वारा मिली. हादसे में घायल महिला के सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन