हड़ताली विवि शिक्षकों का धरना जारी, विप में गुंजा वेतन का मामला

Updated at : 07 Mar 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
हड़ताली विवि शिक्षकों का धरना जारी, विप में गुंजा वेतन का मामला

होली के पूर्व वेतन-पेंशन के भुगतान के दिये आदेश

विज्ञापन

आरा.

वेतन-पेंशन न मिलने के कारण 15वें दिन भी स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय तथा हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया. इधर गुरुवार को एमएलसी जीवन कुमार, प्रो नवल किशोर यादव एवं बुधवार को डॉ मदन मोहन झा ने विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह के समक्ष इस ज्वलंत मुद्दे को पुरजोर रूप से उठाया एवं इसके अलावा जीवन कुमार ने कैंसर पीड़ित प्रोफेसर पूर्ति माहौर की गंभीर समस्या को विधान परिषद में रखा एवं वेतन-पेंशन भुगतान होली के पहले करवाने की बात कही. क्योंकि चार महीने से आर्थिक संकट के कारण पूर्ति माहौर न दवा ले पा रही हैं, ना कैंसर की इलाज कराने जा पा रही हैं, लेकिन अभी तक इस गंभीर मुद्दें पर विश्वविद्यालय प्रशासन बिल्कुल ही मौन है. इस धरना-प्रदर्शन की अगुवाई संघ के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार एवं सचिव डॉ. आमिर मोहम्मूद ने किया. इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार , कोषाध्यक्ष डॉ रामधनी राम, डॉ. चिंटू, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्रो. कुंदन कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रो .अरविंद कुमार सिंह, प्रो. बी एन. मिश्रा, प्रो. दुधनाथ चौधरी, प्रो दिवाकर पांडे, प्रो.अहमद मसूद, प्रो.श्री प्रकाश राय, प्रो.ओ.पी.राय, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. किस्मत कुमार सिंह, डॉ.रमेश सिंह सेवानिवृत अवकाश प्राप्त प्रो विश्वनाथ चौधरी, प्रो. बलिराज ठाकुर, प्रो.तारकेश्वर सिंह, प्रो.अनिल श्रीवास्तव, प्रो. नंद जी दुबे, प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो.राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. इसके अलावा डॉ. पूनम त्रिपाठी, डॉ. अमरेंद्र नारायण भारत, डॉ. मनीष कुमार, डॉ निर्भय कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ. ट्विंकल केसरी, डॉ नवनीत कुमार राय, डॉ.प्रियंका पाठक, डॉ.किरण शर्मा, डॉ. वकारू जमा, डाॅ.अंकिता मिश्रा, डाॅ. शशीदेव,डॉ लक्ष्मी कुमारी डॉ. पूर्ति माहौर आदि उपस्थित थे. सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को भी धरना जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन