आरा के शिव मंदिरों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर खास तैयारी, कल शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

Updated:
विज्ञापन
बुढ़वा महादेव मंदिर सज धज कर तैयार

बुढ़वा महादेव मंदिर सज धज कर तैयार

Sawan First Somwar 2026 : सावन की पहली सोमवारी कल है। भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों को सजाया गया है। जानें सावन के चारों सोमवार की तिथियां और पूजा का विशेष महत्व।

विज्ञापन

Sawan First Somwar 2026 : श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में माना जाता है. सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है. 3 अगस्त को पहली सोमवारी पड़ रही है. इसे लेकर आरा शहर और जिलेभर में शिवभक्तों के बीच उत्साह का माहौल है. सोमवार को शिवालयों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है.

शिवलिंग की तस्वीर
शिवलिंग की तस्वीर

शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

आरा शहर सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक बनाया गया है. मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. उद्देश्य यह है कि पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव की आराधना कर सकें.

सजा धजा मंदिर
सजा धजा मंदिर

पूजा सामग्री की दुकानों पर बढ़ी रौनक

पहली सोमवारी को देखते हुए शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मोहल्लों तक पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं. बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल, पुष्प, अगरबत्ती, दीपक और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिल रही है.

रुद्राभिषेक और विशेष पूजा की तैयारी

श्रद्धालु मंदिरों के साथ-साथ अपने घरों में भी रुद्राभिषेक और विशेष पूजा की तैयारी कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कई परिवारों ने घरों की साफ-सफाई और पूजा की तैयारी पूरी कर ली है.

इस बार सावन में चार सोमवार

इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा. इस दौरान कुल चार सोमवार पड़ेंगे. पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त 2026 को होगा.

श्रद्धालुओं से संयम और व्यवस्था बनाए रखने की अपील

मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर दर्शन और पूजा करने की अपील की है. भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं से प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध किया गया है.

Also Read : आरा में आज होगी झमाझम बारिश, 3 से 6 अगस्त तक गरज-चमक, तेज हवाएं के साथ हैवी रेन का अलर्ट, IMD की चेतावनी



विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन