ePaper

Bhojpuri News : छेड़खानी व मारपीट के मामले में आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 03 Jan 2026 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri News : छेड़खानी व मारपीट के मामले में आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट के मामले में आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

आरा. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट के मामले में आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से शुक्रवार को की गयी. गिरफ्तार आरोपितों में हसनपुरा निवासी बिंदु यादव और पुत्र गोपाल कुमार यादव शामिल हैं. पहली जनवरी की सुबह हसनपुरा की एक लड़की शौच के लिए बाजार जा रही थी, तभी गोपाल कुमार यादव ने उसका पीछा कर हाथ पकड़ लिया और गाली-गलौज कर मारपीट की. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पिता को दी. जब पीड़िता के पिता गोपाल कुमार यादव के घर पूछताछ के लिए गये, तो पिता-पुत्र ने दोनों की पिटाई कर दी. पीड़िता ने बिंदु यादव, गोपाल कुमार यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंदु यादव और गोपाल कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

चोरी की बाइक के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

आरा. नवादा थाना पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव स्थित घर से शुक्रवार को की गयी. उसके पास से पुलिस ने चोरी की गयी बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार चोर बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी स्व. गुहाड़ी नट का पुत्र कमलेश नट है. बता दें कि बीते वर्ष 14 अगस्त को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्ही टोला गांव निवासी हरेंद्र कुमार का पुत्र दीपक सम्राट की बाइक नवादा थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस के समीप से चोरी हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन