रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर आरा शहरी क्षेत्र में कई घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated at : 05 Apr 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर आरा शहरी क्षेत्र में कई घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर आरा शहरी क्षेत्र में भीड़ भाड़ की स्थिति रहेगी. शोभा यात्रा आरा शहर के कई मार्गों से निकलने की सूचना प्राप्त है.

विज्ञापन

आरा. श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर आरा शहरी क्षेत्र में भीड़ भाड़ की स्थिति रहेगी. शोभा यात्रा आरा शहर के कई मार्गों से निकलने की सूचना प्राप्त है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज सुबह 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक आरा पूर्वी गुमटी पीएसएस, धरहरा पीएसएस, पावरगंज (गोढना रोड), पुरानी पुलिस लाइन जीआइएस एवं जापानी पीएसएस से लगभग 14 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है. सभी लोगों से अनुरोध होगा कि वे पानी की व्यवस्था आवश्यक रूप से कर लेंगे. शोभा यात्रा को लेकर जवाहर टोला, रस्सीबगान, प्रकाशपुरी, बस स्टैंड, न्यू शीतल टोला, न्यू करमन टोला, आनंद नगर, धरहरा गांव, शिवपुर एवं कुशवाहा नगर के आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं जेल रोड, खेताड़ी मुहल्ला, महाजन टोली, गोपाली चौक, मिल्की मुहल्ला, एवं जगजीवन मार्केट के आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके साथ मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल एवं मिल्की मुहल्ला के आस पास के क्षेत्र, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा आरा पटना बाइपास रोड, मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस के आस पास के क्षेत्र सिंडिगेट, चौधरियाना, नाला मोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, मारुति नगर, बघउतपुर आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. कतीरा, पकड़ी चौक, कृषि भवन, महाराजा हाता, हरी जी का हाता, स्टेशन आइबी, केजी रोड, क्लब रोड, पीर बाबा, जज कोठी इत्यादि एवं एमपी बाग, पत्थर गली, टाउन थाना, बाबू बाजार, शहीद भवन आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. महाराणा प्रताप नगर, हनुमान नगर, संकट मोचन नगर, न्यू पुलिस लाइन, चंदवा, मौलाबाग, स्टेशन आइबी गांधी नगर, जैन कॉलेज, कतीरा, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, पुराना कैंटीन, डॉ बीडी पांडेय एवं पश्चिमी ओवरब्रीज के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन