ePaper

Bhojpuri News : सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में होगी बिजली शिकायतों की सुनवाई

Updated at : 13 Jan 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri News : सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में होगी बिजली शिकायतों की सुनवाई

ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

विज्ञापन

आरा. सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ”सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. बैठक में ऊर्जा सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें. यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी. निर्धारित समय के अनुसार सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जायेगी. बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रत्येक कार्यालय में सहायक विद्युत अभियंता, सब-डिविजन और सेक्शन में कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहेंगे और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं के साथ अच्छे व्यवहार के साथ उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें. सभी कार्यालयों में बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का पंजीकरण किया जायेगा और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. यह पहल उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और उनके दैनिक जीवन को सरल बनायेगी. सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत लागू यह योजना बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उनके जीवन को और सहज बनाना है, ताकि रोजमर्रा की कठिनाइयों से निजात मिल सके और जनता का विश्वास प्रशासन पर बढ़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन