7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

गड़हनी प्रखंड की किसी भी पंचायत में नहीं जल रहा अलाव

स्थानीय लोगों ने कहा, सिर्फ कागज पर जल रहा अलाव

गड़हनी.

प्रखंड की किसी भी पंचायत में कही भी अलाव नहीं जल रहा है. दोपहर दो बजे बगवां दलित टोला में पड़ताल की गयी, तो पता चला अलाव की कोई व्यवस्था यहां नहीं है. दोपहर 2: 30 बजे बराप मुसहर टोली, तीन बजे दोपहर सिकटी गांव , चार बजे शाम बड़ौरा आहर, 4:30 बजे शिवपुर चौधरी टोला व पांच बजे चइयाचक पड़ताल की गयी, लेकिन कही भी अलाव नहीं जल रहा था न ही लकड़ी गिराया गया था.

इस संबंध में बराप मुखिया चंद्रशेखर सिंह, बगवां मुखिया कलावती देवी, बलिगांव मुखिया सुनील कुमार पाल ने बताया कि सीओ के द्वारा पंचायत में अलाव की व्यवस्था नहीं करायी गयी है. साथ ही बराप पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बीडीओ व सीओ की मनमानी है. पिछले वर्ष सभी पंचायतों में असहाय गरीबों को कंबल वितरित किया गया था, जिसमें मुखिया लोगों से सूची मांगी गयी थी, लेकिन इस वर्ष बीडीओ या सीओ के द्वारा कोई सूची नहीं मांगी गयी. न ही अभी तक पंचायत में कंबल वितरित किया गया.गड़हनी नगर पंचायत में भी प्रतिदिन नहीं जल रहा अलावकरीब 20 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही, लेकिन चार दिनों से गड़हनी बाजार पर कही अलाव नहीं जल रहा है. रविवार को भी पांच बजे तक कही भी चिह्नित जगह पर अलाव नहीं जल रहा था. स्थानीय ग्रामीणों को कहना है कि नगर पंचायत की मनमानी है. जब मन करता है एक दो दिन अलाव जला दिया जाता है उसके बाद सिर्फ कागज पर अलाव जलता है. एक सप्ताह पहले एक दो दिन जलाया गया था, उसके बाद आज तक कही अलाव की व्यवस्था नहीं करायी गयी. रविवार शाम स्टेट बैंक के पास 5: 30 अलाव को लेकर लकड़ी गिराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel