पुरहरा गांव के बधार में आग लगने से लाखों की फसल जल कर राख

Updated:
विज्ञापन
पुरहरा गांव के बधार में आग लगने से लाखों की फसल जल कर राख

फायर बिग्रेड और बोरिंग चालकर आग पर पाया गया काबू

विज्ञापन

सहार.

चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव के बधार में आग लगने से लाखों रुपये की फसल जल कर राख हो गयी. गुरुवार की दोपहर में बाजार में अचानक आग लग गयी. तेज हवा के कारण आग तेजी से बढ़ने लगी और रामअशिष यादव के पुत्र नंद केशवर यादव के तीन एकड़ के गेहूं के बोझा, राम नरेश राम के पुत्र जोहन राम का दो बीघे का गेहूं, केदार साह का पुत्र नंदु साह का दो बीघे के गेहूं और तीन बीघे का पशुओं का चारा, कमला सिंह का पुत्र प्रवीण सिंह तीन बीघे का गेहूं और पशुओं का कुट्टी जलकर राख हो गया.

आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने पंपिग सेट और चौरी थाना के फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी डाला, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक किसानों की गेहूं की फसल और कुट्टी जल कर राख हो गयी थी. वहीं, चौरी पंचायत के सरपंच रफिक आलम ने सहार सीओ और चौरी थाना पुलिस को मोबाइल से सूचना देकर गरीब किसानों के गेहूं और चारा जलने पर उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन