बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से बच्चा झुलसा
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह हाइ टेंशन बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा रामगढ़िया थाना क्षेत्र के बिहिया डाकबंगला पंचवटी मुहल्ला निवासी आनंदेश्वर राय आठ वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है.इधर, जख्मी बच्चे की मां ने बताया कि वह अपने मायके रामगढ़िया में बेटे छोटू कुमार के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए आयी थी. शुक्रवार की सुबह छोटू कुमार छत पर था. छत के ऊपर से विद्युत प्रवाहित तार गुजरा है. खेलने के दौरान बेटे का हाथ तार से स्पर्श हो गया, जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










