रामनारायण साह सर्वोदय महाविलद्यालय गंज भड़सरा में वित्तीय अनियमितता के खिलाफ कुलपति के समक्ष किया प्रदर्शन

रामनारायण साह सर्वोदय महाविलद्यालय गंज भड़सरा के कर्मचारियों ने वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया.
आरा. रामनारायण साह सर्वोदय महाविलद्यालय गंज भड़सरा के कर्मचारियों ने वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मियों ने अपने विद्यालय के विश्व विद्यालय प्रतिनिधि डॉ अरविंद कुमार एवं प्रभारी प्राचार्य नंद कुमार सिंह के खिलाफ जोरदार नारे लगाया. कर्मचारियों ने कहा है कि दोनों अधिकारी मिलकर कॉलेज के खाते से अवैध तरीके से 16 लाख 95 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. जिसकी जांच जरूरी है. इस संबंध में महाविद्यालय के शाशि निकाय के अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक कुमार पांडेय को भी सूचना दे दी गयी थी. कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में कहा है कि एक व्यक्ति उपेंद्र कुमार सिंह के नाम पर 15 हजार रुपये की निकासी की गयी है, जबिक वह महाविद्यालय के कर्मी नही है, बल्कि प्रभारी प्राचार्य नंद कुमार सिंह के पुत्र है. वहीं सुशील कुमार ठाकुर के नाम पर एक लाख 32 हजार रुपये की निकासी की गयी है और यह भी महाविद्यालय का कर्मी नहीं है. इसके अलावे शेष राशि की निकासी जिन व्यक्तियों के नाम से की गयी है, वे 8 से लेकर 5 वर्ष पहले सेवा निवृत हो चुके है. इसी तरह प्रभारी प्राचार्य नंद कुमार सिंह के द्वारा 16 लाख 95 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. कर्मचारियों ने कुलपति व कुलसचिव से इसके निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. दिये गये मांग पत्र में डॉ अमर नाथ सिंह, देव कुमार ठाकुर, प्रो राधे श्याम मिश्रा, प्रो ओम प्रकाश सिंह, प्रो मोती चंद्र शाहु, प्रो उमेश कुमार सिंह, प्रो वशिष्ठ नारायण सिंह, डॉ कुमारी शुष्मा, प्रो सत्येंद्र ठाकुर, प्रो राजेश्वर राय सहित अन्य कई शिक्षकों एवं कर्मियों के नाम शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




