24 घंटे डाॅक्टर, नर्स, दावा, एंबुलेंस सेवा बहाली को लेकर दिया गया धरना
Updated at : 04 Jan 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी के नाम से प्रेषित मांग पत्र चिकित्सा पदाधिकारी जगदीशपुर के माध्यम से सौंपा गया
विज्ञापन
जगदीशपुर.
16 फरवरी तक डाॅक्टर नवीन चंद्र राम गुलाम अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हरिगांव में 24 घंटे डाॅक्टर, नर्स, दावा, एंबुलेंस सेवा बहाल करने सहित इससे संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर महाधरना का आयोजन किया गया. महाधरना को संबोधित करते हुए राजद नेता पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव गांव जो मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र राम गुलाम का पैतृक गांव है. 16 फरवरी, 2025 को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान हरिगांव आये थे, तो उनके द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित डॉ नवीन चंद्र राम गुलाम अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया था. उद्घाटन के बाद यह घोषणा हुई थी की यहां हरिगांव में 24 घंटे डाॅक्टर, नर्स, दावा, एंबुलेंस, जांच, डिलेवरी सेवा बहाल होगी, लेकिन 11 माह बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. इस लिए चार जनवरी, 2026 को डाॅ नवीन चंद्र राम गुलाम अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हरिगांव परिसर में महाधरना के माध्यम से हम सभी ग्रामीण जनता मांग करते हैं कि ये सुविधाएं जल्द बहाल हों. मांग को जल्द पूरा न होने की स्थिति में हम ग्रामीण जनता का दूसरा कार्यक्रम सिविल सर्जन भोजपुर के चेंबर में 16 फरवरी को धरना, प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा. जिला पदाधिकारी के नाम से प्रेषित मांग पत्र चिकित्सा पदाधिकारी जगदीशपुर के माध्यम से सौंपा गया. धरना की अध्यक्षता हरिगांव पंचायत के मुखिया टुन्ना चौबे एवं संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया. कार्यक्रम में संजय चतुर्वेदी, विदेशी सिंह, सुरेश पहलवान, उमा शंकर सिंह, संजय सिंह, सुरेश सिंह, हृदयानंद सिंह, डब्बू ठाकुर,लाल बाबू सिंह, बीर बहादुर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




