आरा: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचला, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पड़ा शव और जमा भीड़ | Prabhat Khabar Network
कोईलवर थाना क्षेत्र के शहीद कपिलदेव चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ मो. नईम को रौंद डाला. इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया.
कोईलवर थाना क्षेत्र के शहीद कपिलदेव चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया. इस घटना में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोईलवर के काजीचक निवासी मो यूसुफ के 52 वर्षीय पुत्र मो. नईम के रूप में की गई है. मृतक के भतीजे फरदीन ने बताया कि अपने गांव से साइकिल से सिलेंडर भरवाने कोईलवर आये थे. मृतक गांव में अकेले रहते थे. जबकि उनके परिवार में पत्नी पुत्र और अन्य लोग मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं. इधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे. इधर घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गयी. घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी और यातायात बाधित हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










