बिजली बिल में सुधार के लिए 14 सितंबर को जिले के हर ब्लॉक में लगेगा कैंप

Updated at : 12 Sep 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर-1912 पर मिल रही है बिलिंग और मीटर खराब होने की शिकायत

विज्ञापन

आरा.

बिजली बिल में सुधार करने और खराब मीटर को बदलने के लिए 14 सितंबर दिन शनिवार को जिले के हर प्रखंड में कैंप लगेगा. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर-1912 पर बिलिंग और मीटर खराब होने की लगातार शिकायत मिल रही है. इस समस्या के निदान के लिए प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर समस्या का निष्पादन करने का निर्णय लिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विपत्र में त्रुटि मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से होती है, जिससे की उपभोक्ता चाहकर भी विपत्र का भुगतान नहीं कर पाते हैं. कैंप में प्राप्त शिकायत के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि स्थल पर ही अधिकाधिक नियमानुसार सुधार कर दिया जाये. जिन उपभोक्ताओं का सुधार कैंप स्थल पर संभव नहीं है, उनका विपत्र निरीक्षण के बाद अधिकतम सात दिनों के अंदर सुधारा जायेगा. सुधार कर विपत्र उपभोक्ता को हस्तगत करा दिया जायेगा. शिविर में विद्युत कंपनी के कर्मी, बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर, ई वॉलेट अथवा मनी रसीद के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं उपभोक्ताओं से भुगतान भी प्राप्त करेंगे. जो व्यक्ति अभी तक कृषि कार्य या घरेलू कनेक्शन नहीं लिए हैं, वे निर्धारित तिथि को आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित रहेंगे तो उन्हें नया कनेक्शन प्रदान करने के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन