भोजपुर : आवास योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवासों का सर्वे कर निर्माण पूरा कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

समीक्षा बैठक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

कोईलवर प्रखंड में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने सभी लंबित आवासों का सर्वे कर लाभुकों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

कोईलवर प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में मंगलवार को बीडीओ बीर बहादुर पाठक की अध्यक्षता में सभी आवास सहायकों व आवास पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई.

बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों का सर्वे कर लाभुकों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का आवास निर्माण अधूरा है और जो नियमानुसार भुगतान के पात्र हैं, उन्हें लंबित किस्त का भुगतान सुनिश्चित कराते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए.

लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र परिवार को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना है.

सभी आवास सहायक अपने-अपने पंचायतों में लंबित आवासों का गंभीरता से सर्वे करें और पात्र लाभुकों को नियमानुसार लंबित किस्त दिलाते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराएं. किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नियमित क्षेत्र भ्रमण और सतत निगरानी के निर्देश

बीडीओ ने आवास सहायकों व आवास पर्यवेक्षकों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की सतत निगरानी करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में प्रखंड के सभी आवास सहायक और आवास पर्यवेक्षक मौजूद थे.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन