ePaper

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रधानाचार्य को रौंदा, मौत

Updated at : 08 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रधानाचार्य को रौंदा, मौत

आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम की सड़क टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रधानाचार्य को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर अहिरपुरवा मोड़ के समीप करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा. जाम के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा. जाम की सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक धोबहा थाना क्षेत्र के भदेयां गांव निवासी स्व.जलेश्वर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार सिंह हैं. वह कोईलवर प्रखंड के पुरदीलगंज गांव स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज स्थित मुहल्ले में किराये का मकान लेकर रहते थे. इधर, मृतक के बेटे आलोक कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह घर से बाइक से पुरदिलगंज गांव स्थित अपने विद्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे. उसी दौरान अहिरपुरवा मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि मृतक अपने चार बहन व तीन भाइयों में छोटे थे. उनके परिवार में पत्नी जानकी देवी व एक पुत्री अंजली कुमारी एवं एक पुत्र आलोक कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उनकी पत्नी जानकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन