Bihar Crime: बिहार के आरा स्टेशन पर ट्रिपल मर्डर, तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime: बिहार के आरा स्टेशन पर ट्रिपल मर्डर, तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के आरा स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के आरा जंक्शन पर हड़कंप उस वक्त मच गयी, जब रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. यह घटना मंगलवार की देर शाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म के बीच बने पैदल ओवरब्रिज पर हुई. इस दौरान दहशत के मारे यात्री सहम गए. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. मृतकों की पहचान की जा रही है. वारदात के बाद स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जुट गई है.

प्रेम प्रसंग में हत्या होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, पिता और पुत्री को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. उदवंत नगर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव के रहने वाले अनिल कुमार अपने पुत्री आयुषी कुमारी उर्फ जिया को ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शत्रुघ्न सिंह के पुत्र अमन कुमार वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ पिता पुत्री पर गोलीबारी शुरू कर दी.

रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल

पिता और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद वहीं खुद अमन ने गोली अपने आप को मार ली. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस को दी. पुलिस द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. घटना को लेकर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है. यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, लेकिन स्पष्ट तौर पर इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

Also Read: Bihar: कोर्ट का फैसला आने के बाद फफक पड़ा पति, बच्चों की परवरिश करेगा प्रशासन, मृतका के माता-पिता ने कहा-मिला इंसाफ

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन