आरा में पुलिस का एक्शन, अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
आरा में पुलिस का एक्शन, अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

Bihar News; सहार के चौरी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. एक आरोपी को मारपीट मामले में पकड़ा गया, जबकि दूसरे के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था.

विज्ञापन

Bihar News:(मिथिलेश कुमार) आरा के सहार-चौरी थाना पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डिलिया गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में आरोपी अजय राम को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिलिया गांव निवासी कलक्टर राम के पुत्र अजय राम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार अजय राम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था और वह काफी दिनों से पुलिस की नजर में था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

वारंटी दीपक ठाकुर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

वहीं दूसरी कार्रवाई में चौरी थाना पुलिस ने अंधारी गांव निवासी भोला ठाकुर के पुत्र दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया. बताया गया कि दीपक ठाकुर के खिलाफ पूर्व से दर्ज एक मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. वारंट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read:आरा से बीडीसी सदस्य सहित दो जनप्रतिनिधि लापता, अपहरण का आरोप; परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन