भोजपुर में 22 जून से इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम तनय सुल्तानिया ने जारी किया आदेश
सांकेतिक तस्वीर
Bhojpur School Closed : भोजपुर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने 24 जून तक सभी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं कक्षा 9 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है.
आरा से नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Bhojpur School Closed : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है.
24 जून तक बंद रहेंगे प्राथमिक और मध्य विद्यालय
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार प्री-स्कूल सहित कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 जून तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस अवधि में सरकारी और निजी विद्यालयों में इन कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा.
9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए समय सीमा
आदेश में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां केवल पूर्वाह्न 11 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी. इसके बाद किसी भी प्रकार की कक्षा या शैक्षणिक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी.
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लिया गया फैसला
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. विशेष रूप से दोपहर के समय तापमान अधिक रहने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
विद्यालय प्रबंधन को जारी किया गया निर्देश
जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित
इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










